जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने दिवंगत पत्रकार विजयवर्ती पाठक के परिजनों को बंधाया ढांढस
नगर के वरिष्ठ पत्रकार विजयवर्ती पाठक के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है । शुक्रवार को हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की और पीड़ित परिजनों को ढाढस बंधाया।
जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने दिवंगत पत्रकार विजयवर्ती पाठक के बड़े भाई चक्रवर्ती पाठक एवं यशवर्ती पाठक तथा धर्मपत्नी रश्मि पाठक एवं परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी व ढाढस बंधाया।
इस अवसर पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व चेयरमैन पति इकराम कुरैशी, अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डॉ विष्णु सक्सेना, मुन्नालाल दीक्षित, आरती त्रिवेदी, कमलेश शर्मा, गिरीश पटेल, विमल उपाध्याय, आकाश दीक्षित, रानू पंडित , आशीष दीक्षित, कमलकांत दीक्षित , गोपाल दीक्षित, शैंकी पाठक, अशरफ अली, जगदीश यादव, सत्यप्रकाश उपाध्याय, नासिर अली, डॉ स्वामी शरण गुप्ता, समीर कुरेशी, पुष्पेंद्र दीक्षित आदि मौजूद रहे



एक टिप्पणी भेजें