निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट एएसपी ने किया बूथों का निरीक्षण

 निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट

एएसपी ने किया बूथों का निरीक्षण

अलीगंज- आगामी निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक वी0के0 पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। एएसपी ने नगर में पैदल गश्त कर नागरिकों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा वहीं अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक वी0के0 पाण्डेय ने सीओ विक्रांत द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार मीणा क्राइम स्पेक्टर प्रदीप कुमार एवं चौकी इंचार्ज विजय सिंह सहित पुलिस बल के साथ प्राईमरी पाठशाला स्थित मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होने सुरक्षा मानकों को परखा। इसके उपरान्त उन्होंने नगर में गश्त किया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह रूटीन निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की सुरक्षा में चूक नहीं की जाएगी। इसके उपरान्त अपर पुलिस अधीक्षक ने गांधी मूर्ति चौराहा, तहसील चौराहा, पडाव रोड सहित कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर गश्त किया। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही अपने-अपने अतिक्रमण को हटा लें, अन्यथा बल पूर्वक अतिक्रमण को हटावाया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। उन्होंने कहा कि चोरी आदि की घटनाओं के खुलासे के लिए सीसीटीवी कैमरे काफी मददगार साबित होते है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2