पी0एच0सी0 अवागढ़ पर चल रहे धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल को सीएमओ, उप जिलाधिकारी जलेसर ने सर्वसम्मति से कराया समाप्त

 पी0एच0सी0 अवागढ़ पर चल रहे धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल को सीएमओ, उप जिलाधिकारी जलेसर ने सर्वसम्मति से कराया समाप्त

एटा, 01 दिसम्बर (सू0वि0)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 यू0के0 त्रिपाठी ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़ पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन किसान के पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन एवं हड़ताल को सर्वसम्मति से समाप्त कराया। भारतीय किसान यूनियन किसान के पदाधिकारियों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़ की चिकित्सीय सुविधाएं सीएचसी पर स्थानांतरित होने के विरोध में पीएचसी अवागढ़ पर धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल की जा रही थी। 


सीएमओ ने उप जिलाधिकारी जलेसर राम नयन के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन किसान के पदाधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने यूनियन के पदाधिकारियों को अवगत कराया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़ पर प्रतिदिन ओपीडी सेवाओं के साथ-साथ प्राथमिक उपचार, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का प्रसव, प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात सेवाएं निशुल्क प्रदान की जाएंगी। उक्त आश्वासन के साथ भूख हड़ताल एवं धरना सर्वसम्मति से समाप्त कराया गया।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2