सिकंदराराऊ पुलिस ने जिला हमीरपुर से दबिश देकर अपहर्ता युवती को बरामद कर आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 सिकंदराराऊ पुलिस ने जिला हमीरपुर से दबिश देकर अपहर्ता युवती को बरामद कर आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सिकंदराराऊकोतवाली पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में  जिला हमीरपुर से दबिश देकर अपहर्ता युवती को बरामद कर लिया तथा युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है । 

प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 2 मई 2022 को जिला हमीरपुर निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी भांजी को अभियुक्त धीरेंद्र पुत्र भगवानदास निवासी ईटैलिया राजा थाना चिकासी जिला हमीरपुर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने 30 सितंबर शुक्रवार को अभियुक्त धीरेंद्र के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। जिस को न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा अपहर्ता युवती को बरामद करके मेडिकल के लिए भेजा गया है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2