युवक ने अपने भाइयों पर लगाया कार एवं घर का सामान छीनने का आरोप
सिकन्दराराऊ :कोतवाली पुलिस को एक युवक ने अपने भाइयों द्वारा गाली गलौज व मारपीट करने तथा स्विफ्ट कार और घर का सामान छीनने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है।प्रार्थना पत्र में सोनू पुत्र इकराम निवासी मौ. शाबुददीनगंज ने उल्लेख किया है कि मेरा भाई शारिक व दानिश पुत्रगण इकराम व मौसेरा भाई नदीम पुत्र यासीन आये दिन गाली गलौज व मारपीट करते है । तथा घर मे नहीं रहने दे रहे । उक्त तीनों लोग तमंचा लेकर मुझे तलाश रहे है। वो कह रहे है कि उसे सिकन्दराराऊ में नहीं रहने देंगे। उसने कहा कि उसने प्रेम विवाह किया है। जिस वजह से उक्त लोग मेरे पीछे मुझे मारने के लिए घूम रहे है। उन्होंने मेरी स्वीफ्ट डिजायर सं0 UP75 L 6363 भी छीन ली है और घर का सामान भी निकाल लिया है। उक्त लोगों से मुझे व मेरी पत्नी को जानमाल का खतरा है। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका है।

एक टिप्पणी भेजें