संघ, वीएचपी व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया गौशाला का निरीक्षण, आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से की शिकायत

 संघ, वीएचपी व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया गौशाला का निरीक्षण, आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से की शिकायत

सिकन्दराराऊ : सोमवार की रात्रि आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। जिसमें गायों की ऐसी दुर्दशा देखकर सभी का अंतर्मन दुःखी हो गया। 

    गौरतलब है कि  गौशाला में लगभग एक महीने पहले भी कई दिन बीमार रहने के बाद एक गाय की मौत हो गई थी। जिसके सम्बंध में नगर पालिका के अधिकारियों को बताया गया था, लेकिन फिर भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ ।   

     सोमवार को जब कार्यकर्ता गौशाला पहुंचे तो वहां 2 गाय ऐसी थीं, जिनके पीछे के पैर काम नहीं कर रहे थे और वो अपने स्थान से हिल भी नहीं पा रही थीं । इन दोनों के अलावा 1 गाय ऐसी है, जिसके पेट में बहुत बड़ा फोड़ा हो रहा है । गौशाला में उपस्थित लगभग हर गाय की हड्डियां चमक रही हैं । गायों के खाने के लिए सिर्फ सूखा भूसा ही था, ना तो उसमें आटा मिला हुआ था और ना ही हरा चारा ।

  कार्यकर्ताओं ने कहा कि गायों को लेकर सरकार की मंशा के विरुद्ध गायों की दुर्दशा हो रही है । 

    वस्तुस्थिति से एसडीएम वेदसिंह चौहान व अधिशासी अधिकारी श्री चन्द्र को अवगत करा दिया है। उन्होंने कार्यवाही करने का भरोसा दिया है । 

  इस मौके पर मुख्य रूप से निशान्त चौहान, भानू प्रताप सक्सेना, पवन वार्ष्णेय, संतोष बघेल, निशान्त पंडित योगेश कुमार, गोविन्द चौहान, अन्नू सैनी, काव्य कुमार, केशव कुमार,  अरुण कुमार, मोनू बघेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2