शारदीय नवरात्रों के नौंवे दिन हुई माँ सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना

 शारदीय नवरात्रों के नौंवे दिन हुई माँ सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना

सिकन्दराराऊ :शारदीय नवरात्रों के नौंवे दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना हुई तथा घर घर कन्या पूजन कर उन्हें भोजन प्रसादी के बाद उपहार देकर कन्याओं को विदा किया। मंगलवार को देवी मंदिरों मैं भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा । प्रातः भोर बेला से ही नगर की सुविख्यात कुलदेवी सिद्ध पीठ मां ब्रजेश्वरी पथवारी माता मंदिर, चामुंडा मंदिर, शिवाले स्थित मां भद्रकाली मंदिर, केला करोली मंदिर ,पीपल वाली माता मंदिर , मां संतोषी मंदिर, पर मंगला आरती कर भक्तों के हाथ में जलाभिषेक का लोटा मां की अग्यारी , धूप दीप, नैवेद्य , पुष्प फल आदि लेकर माता रानी की पूजा अर्चना के लिए अपनी अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। चहुँओर  माता रानी के जयकारों की जय घोष हो रही थी।  

 पथवारी माता मंदिर के व्यवस्थापक धर्मेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, बीरो लाला, समाजसेवी चेतन शर्मा  मन्दिर पर व्यवस्था संभाले हुए थे।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2