सिकंदराराऊ नवरात्रों का अष्टम दिवस घर-घर में दुर्गा अष्टमी के रूप में मनाया गया । सुबह प्रातः भोर से ही देवी मंदिरों में माता रानी के भक्तों की मंगला दर्शन पर ही लंबी लंबी कतारें नजर आई। हाथ में जलाभिषेक का पात्र ,अग्यारी, रोली ,मोली, पुष्प मालाएं, धूप, नैवेद्य लेकर माता रानी के जयकारों के साथ पूजा अर्चना माता रानी की आराधना के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे । सिकंदराराऊ की कुलदेवी सिद्ध पीठ पथवारी माता व चामुंडा माता, शिवालय स्थित काली माता, पीपल वाली माता, केला करोली माता, संतोषी माता मंदिर पर नवरात्रों की अनुपम छटा देखने को मिल रही थी। घर-घर में देवी मंदिरों में भी महा अष्टमी पर्व पर विशेष पूजा अर्चना की गई। मां ब्रजेश्वरी पथवारी मंदिर पर पुजारी जगदीश कश्यप, महेश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा ,बीरो लाला, चेतन शर्मा ,विश्वदीप वर्मा, मोहित यादव ,राजू यादव, अरुण गोला आदि भक्तों ने वैदिक मंत्रोचार दुर्गा मंत्रों के द्वारा कन्या लांगुरिया का विधि विधान से अर्चना मंगलाचरण करके व चरण धोकर चुनरी उड़ाकर फलाहार एवं स्वल्पाहार कराकर जिमाया गया । माता रानी की सौगात में भेंट स्वरूप स्कूल बैग , टिफिन , कॉपी पेंसिल एवं दक्षिणा देकर कन्या लांगुरिया का सम्मान किया गया।
बृजेश्वरी पथवारी मंदिर पर हुआ कन्या पूजन एवं भजन कीर्तन का आयोजन
समाचार24 NEWS
0
Premium By
Raushan Design With
Shroff Templates


एक टिप्पणी भेजें