कासगंज-रहस्यमयी आग से ग्रामीण भयभीत छह दिन में लगभग तीन सौ बार लगी घर मे आग, पत्रकार के कवरेज के दौरान भी जल उठी घर मे आग की लौ, ग्रामीण बोले चमत्कार या फिर दैवीय आपदा रूकरूक कर सगे तीनो भाइयो के घर में लग जाती है अचानक आग घरो में आग लगने की सूचना पर तहसील प्रशासन भी पहुंचा गांव में ग्रामीणों ने घर का सामान निकाल कर रखा सडको पर कासगंज जिले के सोरों विकास खंड क्षेत्र के गांव रायपुर पटना का मामला। एंकर -कासगंज जनपद के एक गांव में रहस्यमयी तरीके से आगजनी की घटना थम-थम कर सगे तीन भाइयो के घरों घटित हो रही हैं।ग्रामीण इसे चमत्कार है या फिर कोई दैवीय आपदा बता रहे हैं।ग्रामीणों के मुताबिक एक अप्रैल से आज तक तीन सौ बार आगजनी की घटनाएं घटित हो हुई हैं। आगजनी की घटना से भयभीत तीनो सगे भाइयों ने गृहस्थी का अपना अपना सारा सामान निकाल कर घर के बाहर सडक पर रख दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही तहसील प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये हैं। आपको बता दें कि रहस्यमयी आगजनी की घटना जनपद के सोरों विकास खंड क्षेत्र के गांव रायपुर के रहने वाले रूपसिंह, कन्हैया पाल, विजेंद्र सिंह के घर की है, ये तीनो ही आपस में सगे भाई हैं। तीनो भाइयो के घरों के मध्य भगवान भोलेनाथ का मंदिर भी है।जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि छह दिन में लगभग तीनो सौ बार घर मे आग लग चुकी है पूरे मामले को लेकर ग्रामीण दहशत और भयभीत है, थम थम कर घर में आगजनी का शिकार हो रहे तीनों सगे भाइयों ने अपने अपने घर का गृहस्थी का सामान बाहर निकाल कर सडक पर रख दिया है।यह नजारा देखने के लिए भारी तादात में लोग पहुंच रहे हैं, तो वहीं ग्रामीणों को घर के बाहर बाल्टी और टब में पानी लेकर बैठना पड़ता है आग किसी भी समय घर मे जल उठती है,ग्रामीणों की नजर घर की रखवाली करने पर रहती है,कभी कपड़ो में तो कभी गेंहू की बोरी में अचानक से ग्रामीणों की आँखो के सामने आग लग जाती है ,पूरे क्षेत्र में यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है,मामले की जानकारी प्रशासन को दी गयी तो लेखपाल मौके पर जांच करने पहुंचे इस दौरान अचानक ही घर में आग लेखपाल के सामने लग गयी। मीडिया कर्मियों ने यह नजारा कैमरे में कैद कर ग्राम प्रधान डा, विनोद कुमार राजपूत से बातचीत की तो उन्होंने बताया इसको हम देवीय आपदा मानेंगे यह किसी देवी देवता की देन है और हम सभी लोग बहुत भयभीत हैं और इस से आशंकित हैं डरे हुए हैं और हम चाहते हैं आपके चैनल के माध्यम से जो भी हमारी मदद हो वह हमारी मदद करें यह किसी का कसूर तो है नहीं यह सिर्फ देवी आपदा है किसी अनहोनी की आशंका है । रायपुर पटना के रहने वाले पूर्व कैप्टन धर्मेंद्र सोलंकी गने बताया कि यह आग लगने की घटना फर्स्ट अप्रैल से शुरु हुई है, आज तक कंटीन्यू लगभग तीन सौ बार आग लगी है। इससे परिवार और गांव के लोग भयभीत हैं, प्रशासन के लोग भी आये हुए थे, और उन्होंने अग्नि शमन विभाग की गाडी भी खडी करा दी है। घटना की जानकारी मिलते ही तहसील प्रशासन टीम के लेखपाल अनार सिंह ने बताया कि जबसे में आया हूं, तब से सात बार आग लग चुकी है।एक अप्रैल से आज तक तकरीबन तीन सौ बार आग लग चुकी है, आग लगने की वजह से सभी परेशान है। वाइट-गोविंद ग्रामीण, रायपुर। वाइट- डा. विनोद कुमार प्रधान, रायपुर पटना।
रहस्यमयी आग से ग्रामीण भयभीत छह दिन में लगभग तीन सौ बार लगी
समाचार24 NEWS
0
Premium By
Raushan Design With
Shroff Templates


एक टिप्पणी भेजें