सिकंदराराऊ कस्बा पुरदिल नगर में स्थित एचकेजीएन स्कूल की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिससे गाड़ी में सवार 8 बच्चे बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला। कस्बा पुरदिल नगर में सिकंदराराऊ रोड पर स्थित एचकेजीएन स्कूल की एक प्राइवेट गाड़ी स्कूल के 8 बच्चों को लेकर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी गांव जरेरा के पास पहुंची तभी बच्चों से बात करते समय गाड़ी का चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई। गाड़ी को पलटते देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला। देवयोग से सभी बच्चे सुरक्षित निकल आए। बच्चों के सुरक्षित निकलने पर उनके घर वालों एवं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
स्कूली बच्चों को लेकर जा रही प्राइवेट गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, बाल बाल बचे गाड़ी में बैठे 8 बच्चे
समाचार24 NEWS
0
Premium By
Raushan Design With
Shroff Templates



एक टिप्पणी भेजें