एसडीएम ने हसायन ब्लाक के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करके दिए अवैध कब्जे हटाने के निर्देश 7 दिन में कब्जे न हटे तो होगी कार्रवाई 

 


सिकंदराराऊ उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा द्वारा विकासखंड हसायन के सभी प्रधानों के साथ तहसील सभागार में एक बैठक आहूत की। बैठक के ग्राम प्रधानो को अवगत करा दिया गया है कि आपके पास या आपकी जान पहचान वाले व्यक्तियों पर भी ग्राम सभा एवं तालाब, राजकीय भवन व स्कूल पर अवैध कब्जा है तो 7 दिवस में छोड़ना सुरक्षित करें। किसी भी प्रकार की नाली व पानी भरा हुआ है तो उसकी कार्य योजना तैयार कर निर्माण कार्य करा कर गांव में निवास करने वाले व्यक्तियों को सुख सुविधाएं उपलब्ध कराएं तथा गांव में पुस्तकालय ,खेल का मैदान अधिक से अधिक बनवाए जाएं। जिससे अधिक से अधिक बच्चे स्कूल जाएं और शिक्षित हो सकें और ग्राम प्रधानों से यह भी अपेक्षा की गई है कि मनरेगा में वर्तमान में 800 से 1100 व्यक्ति कार्य कर रहे हैं। यह लक्ष्य 2000 व्यक्तियों को रोजगार का तय किया गया है जिसमें महिलाओं को अधिक से अधिक मनरेगा से जोड़ा जाए। जिससे उन्हें रोजगार उपलब्ध हो सके।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2