क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर कपसिया में वयोवृद्ध समाजसेवी आयुर्वेदाचार्य पंडित लक्ष्मीनारायण शर्मा वैद्य जी के आकस्मिक निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को सांत्वना देकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, बबलू सिसोदिया, शिव सिंह लोधी, हाई कोर्ट अधिवक्ता धर्मेंद्र शर्मा ,पूर्व सभासद चेतन शर्मा , विष्णु भैया, बृज बिहारी कौशिक, अशोक उपाध्याय ,अरुण दीक्षित, आकाश दीक्षित, अशोक उपाध्याय , नितिन पुंडीर , विशाल राज ,नरेंद्र शर्मा, दुर्गेश पचौरी, रूप किशोर भारद्वाज आदि लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन याद किया।
@samachar24news


एक टिप्पणी भेजें