एटा।* जैथरा थाने में सोनपाल सिंह पुत्र सुगड़ सिंह निवासी ग्राम वीरवनी थाना जसरथपुर ने बस संख्या यूपी 87 टी 1699 के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोनपाल ने बताया है कि 29 मई को जैथरा अलीगंज रोड पर जैथरा के समीप बस को लापरवाही से चलाकर पीड़ित के भाई वीरेन्द्र को टक्कर मार दी। घायल वीरेन्द्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान वीरेन्द्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर कानूनी कार्रवाई की। सोनपाल की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें