एटा।* कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव बिजौरी में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाईयों में जमकर लाठी डंडा चले। जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
बिजौरी निवासी धर्मेन्द्र पुत्र रामपाल ने मेडिकल कालेज में बताया कि उसने कुछ जमीन अपने नाम खरीदी थी। छोटे भाई यतेन्द्र जमीन में जबरन हिस्सा मांग रहा था। पीड़ित ने हिस्सा देने से मना किया तो आरोपित भाई यतेन्द्र, भूरा व उसकी बेटी ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट की, जिससे पीड़ित व उसका पुत्र हर्षित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता पुत्र को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
@samachar24news


एक टिप्पणी भेजें