एटा।* कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव बाबरपुर में आज्ञत चोरों ने पांच घरों में धाबा बोल दिया। चोर लाखों के जेबर और नगदी चोरी कर चंपत हो गए। प्रधान पुत्र की सीसीटीवी कैमरा दिखाने में संदिग्ध भूमिका रही। उसने सीसीटीवी कैमरा की चिप नहीं दिखाई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जांच की जा रही है।
कोतवाली देहात में बदन सिंह पुत्र बुद्धसेन निवासी बाबरपुर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। बदन सिंह ने पुलिस को बताया कि 6 जून की रात वह अपने बच्चों सहित छत पर सो रहा था, तभी रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड दिया। चोरों ने अलमारी में रखी एक जोडी पायल चांदी की, एक करधनी चांदी की, दो लेडीज अंगूठी सोने की, दो मंगलसूत्र सोने के, दो गुच्छा चांदी के, एक जोडी झुमकी सोने की, 3 चांदी के सिक्का, दो चांदी की अंगूठी, 12 लच्छे चांदी के व एक लाख रूपया नकद चोरी कर लिए। रुपए गाडी खरीदने के लिये रखे थे। वहीं बहन के घर से एक जोडी झुमकी सोने की, एक चैन सोने की, एक मंगलसूत्र सोने का, एक गुच्छा चांदी का, दो पत्ता सोने के, एक जोडी खडुआ चांदी के, एक करधनी चांदी की बच्चे की, सास के दो चांदी के सिक्के व एक सोने का फूल चोरी कर लिया गया। इधर प्रमोद के घर से एक करधनी चांदी की, दो चैन सोने की, तीन अंगूठी मर्दानी व दो कमर की करधनी, वेसर सोने की एक, एक चुटीला चांदी का, दो मंगलसूत्र सोने के व कमर का ठप्पा चांदी का, दो जोडी पायजेव चांदी की, एक टीका सोने का व एक जनानी अंगूठी सोने की, एक हार सोने का, एक जोडी झुमकी सोने की व अलमारी में रखे 50,000 रूपये नकद व एक मोबाइल आई०टैल कम्पनी का चोरी हुआ है। इसके अलावा कालीचरन के घर से एक जोडी तोकसे के सोने के, एक जोडी कुण्डल, एक अंगूठी सोने की व बच्चे की हाय सोने की व एक जोडी तोडिया चांदी की अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है और महेश के घर से एक जोडी सोने के कुण्डल व एक जोडी चांदी की तोडिया व 5,000 रूपया नकद अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिा गया है। पीड़ित पक्षों ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरा से चोरों का पता लगाने के लिए ग्राम प्रधान वीरेन्द्र सिंह को किशनपुर से फोन कर बुलाया, लेकिन प्रधान का पुत्र राहुल पहंुचा, वह कैमरा की चिप निकालकर ले गया और पीड़ितों से कहा कि तुम लोग उसके घर आओ। इस पर पीड़ितों ने पुलिस को बुलाया, पुलिस ने भी वहीं शब्द बोले जो प्रधान के पुत्र ने बोले। पीड़ित अपनी रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने पंहुचा और आपबीती सुनाई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें