थाना पिलुआ के मुरकटी पोस्ट ककरावली निवासी नरेन्द्र कुमार पुत्र रामखिलाड़ी निवासी नें थाना जैथरा पर सूचना दी गयी कि वादी जल जीवन मिशन के स्टोर पर सिक्योरिटी इन्चार्ज है तथा वहां पर रात्रि में दो चौकीदार आमोद और अहवरन की उपस्थिति में कुछ अज्ञात चोरों द्वारा वहॉ रखी 54 सौलर प्लेटों को चोरी कर लिया गया है।
थाना जैथरा, जनपदीय स्वॉट एवं सर्विलांस टीम तथा इंटेलीजेंस विंग द्वारा मुखबिर की सूचना पर सहोरी को जाने वाले रोड से घटना में प्रयुक्त मैंक्स पिकअप गाडी व चोरी गयी 51 सौलर प्लेटों सहित घटना में संलिप्त 8 अभियुक्त योगेश राजपूत पुत्र मनोज, टीटू उर्फ अवनीश पुत्र देवदत्त निवासीगण मेंमडीं थाना ढोलना जिला कासगंज, व जितेन्द्र पुत्र भगवती प्रसाद निवासी मारूखपुर थाना ढोलना कासगंज, ओमवीर पुत्र केदार सिंह, घनश्याम पुत्र सूबेदार, प्रदीप पुत्र राजेश कुमार निवासी दत्तू नगला थाना कायमगंज फर्रुखाबाद, शंकरलाल पुत्र हुलासीराम निवासी ग्राम बेहटा थाना ढोलना कासगंज, शिशुपाल पुत्र दलवीर निवासी कनिकपुर थाना बागवाला को गिरफ्तार किया। सौलर प्लेटों की चोरी की घटना के आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना जैथरा से थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, एसआई संजीव कुमार, एसआई जयकिशन, आरक्षी भूपेन्द्र सिंह, आरक्षी विपिन भाटी, आरक्षी गौरव कुमार आरक्षी तरुण पूनिया और इंटैलिजेंस विंग टीम से एसआई अंकुश कुमार राघव, आरक्षी प्रदीप,आरक्षी दीपक त्रिवेदी, आरक्षी विनय और सर्विलांस टीम से एसआई श्रवण कुमार निगम प्रभारी स्वाट टीम एसआई नितिन कुमार, स्वाट टीम से रियाज, सर्विलांस टीम से अमित, आरक्षी जितेन्द्र, शीशपाल स्वाट, आरक्षी मनी सोलंकी, आरक्षी दिनेश कुमार मौजूद रहे।
@samachar24news



एक टिप्पणी भेजें