शराब तस्करों के खिलाफ चला अभियान, ड्रोन कैमरे से हो रही अलीगंज की निगरानी!
अ लीगंज!होली के पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अपनी तैयारी में पूर्ण रूप से जुट चुका है। शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह व उनकी टीम ने अलीगंज क्षेत्र में होली के मद्देनजर कच्ची शराब बनाने के अवैध कारोबार को लेकर पुलिस ने ड्रोन कैमरे द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है। दरअसल, इस क्षेत्र में शराब पीने से कई लोगों की पहले भी मौत हो चुकी है। इसी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे की मदद से अवैध कारोबार करने वालें लोगों पर खासी निगरानी रखी जा रही है।कई गावों में कच्ची शराब बनाई जाती है-----
आपको बता दें अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के कई गांव टपूआ किनोड़ी सहित अन्य जगहों परअवैध रूप से कच्ची शराब बनाई और बेची जाती है। इसी के चलते पुलिस ऐसे शराब बनाने और बेचने वालों को समय-समय पर जेल भी भेजती रहती है। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में ड्रोन कैमरे द्वारा जंगलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया है, क्योंकि कई बार कच्ची शराब बनाने वाले धंधेबाज बीच खेत में कच्ची शराब बनाने का काम करते हैं।


एक टिप्पणी भेजें