अलीगंज l यूपीपीसीएस की मेडिकल ऑफिसर परीक्षा में  तहसील अलीगंज क्षेत्र के निवासी अपर्णा पांडे 

 

अलीगंज l यूपीपीसीएस की मेडिकल ऑफिसर परीक्षा में  तहसील अलीगंज क्षेत्र के निवासी अपर्णा पांडे पुत्री स्वर्गीय डॉक्टर रामनरेश पांडे निवासी अलीगंज ने यूपीपीसीएस की मेडिकल ऑफिसर परीक्षा में 219वीं रैंक पाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।अपर्णा की प्रारंभिक शिक्षा अलीगंज क्षेत्र से हुई है यूपी बोर्ड से हाई स्कूल में 75% अंक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 69% अंक लाकर लखनऊ में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एमडी की पढ़ाई की। चयन से परिवार में खुशी का माहौल है एक दूसरे को मिठाई खिलाई है।अपर्णा पंडित के बड़े भाई आशुतोष पांडे छत्तीसगढ़ में लेखा अधिकारी के पद पर तैनात हैं और वहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं वही बहन अपूर्वा पांडे शिक्षा विभाग में अध्यापक के पद पर तैनात हैं।


इस मामले में जब अपर्णा पांडे से बात की गई तो उन्होंने कहा के पिता की मौत के बाद परिवार टूट चुका था विपरीत परिस्थितियों में आज मुकाम हसिल किया है

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2