पिता-पुत्र को गोली मारकर किया गंभीर
पिता के पेट में धंसी गोली तो पुत्र के पैर से हुई पार
अलीगंज- थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम बनी में एक मुकदमा में गवाह के घर पर पहुंचे आरोपियों ने पिता व उसके पुत्र को गोली मार दी। एक गोली पिता के पेट में जा धंसी वहीं बचाने आए पुत्र के पैर में गोली मार दी, जो पैर को पार करते हुए निकल गई। देर रात हुई गोली काण्ड की घटना से गांव में दहशत है। वहीं सीओ ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। घायलों को सघन उपचार के लिए आगरा रैफर किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दविशें दे रही है। घटना थाना नयागांव के ग्राम बनी की है। गांव निवासी अनुरूद्व पुत्र मुंशीलाल एवं उनके पुत्र उज्जल पुत्र अनुरूद्व गुरूवार की रात करीब 11 बजे अपने घर पर मौजूद थे। आरोप है कि उसी समय ग्राम दहेलिया के सोनू पुत्र थान सिंह, ग्राम नगला अचल के असलम पुत्र फकीर एवं राज यादव पुत्र धु्रव सिंह पहुंचे और उन्होंने अनुरूद्व का दरवाजा खटखटाया। अनुरूद्व ने जैसे ही दरवाजा खोला तभी आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे एक गोली अनुरूद्व के पेट में जा घुसी। चीख-पुकार एवं गोली की आवाज सुनकर दरवाजे पर आया उनके पुत्र अनुरूद्व उज्जवल को भी आरोपियों ने गोली मारी, जो उसके पैर को चीरती हुई निकल गई।
गांव में रात में फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण भयभीत हो गए। ग्रामीण घटना स्थल की ओर गए, लेकिन तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया, जहां से सघन चिकित्सालय हेतु आगरा रैफर किया गया है। पुलिस के अनुसार अनुरूद्व का ऑपरेशन कर गोली को निकाला जा रहा है। वहीं अनुरूद्व के पिता मुन्नालाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफतारी क्षेत्राधिकारी अलीगंज विक्रांत पाण्डेय ने पुलिस की टीमें बनाई है।


एक टिप्पणी भेजें