बार एसोसियेशन चुनाव सभी पदों के लिए हुए नामांकन

 बार एसोसियेशन चुनाव सभी पदों के लिए हुए नामांकन

अलीगंज- अलीगंज बार एसोसियेशन चुनाव के नामांकन के दिन सभी पदों पर नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिसमें अध्यक्ष तथा सचिव पद पर दो-दो नामांकन हुए। अन्य सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है। 

बार एसोसियेशन एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन बलवीर सिंह राठौर, चुनाव अधिकारी रामेन्द्र पाल पाण्डेय, सदस्य अमरनाथ गुप्ता, केशव सिन्हा तथा जगदीश सिंह की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। चेयरमैन ने बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार मिश्रा तथा महेन्द्र सिंह शाक्य, सचिव पद पर वेदप्रकाश यादव, अनिल कुमार अवस्थी के द्वारा नामांकन दाखिल किए गए। 

वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शेष कुमार तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रवेन्द्र कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष महेन्द्र पाल कश्यप, पुस्तकालय अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव, सह सचिव शैलेन्द्र सिंह चौहान तथा वरिष्ठ सदस्य पद पर संतोष सिंह यादव, बृजेश कुमार शाक्य, अशोक कुमार शाक्य, रामतीर्थ दीक्षित, विनोद कुमार सक्सेना, प्रमोद कुमार सक्सेना तथा कनिष्ठ सदस्य पद पर राकेश दीक्षित, राधेश्याम संत, राघवेन्द्र कुमार, सुधीर प्रताप ंिसह शाक्य, विनय कुमार सिंह, आनंद कुमार शाक्य का एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण सभी का निर्विरोध निर्वाचन घोषित किए गए। अध्यक्ष तथा सचिव पद पर 12 जनवरी को मतदान सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा, जिसमें 73 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे तथा उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2