परशुराम वाटिका में आयोजित हुई प्रबुद्धजनों की एक शोक सभा
प्रबुद्ध जनों की एक शोक सभा पंत चौराहा स्थित परशुराम वाटिका पर वयोवृद्ध समाजसेवी भाई कामता प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं पत्रकार विजयवर्ती पाठक के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की आत्म शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस संकट की घड़ी धैर्य प्रदान करने हेतु प्रभु चरणों में कामना प्रार्थना की गई।
वक्ताओं ने कहा कि पाठक मृदुभाषी के साथ-साथ क्षेत्र एवं नगर की समस्याओं को अपनी लेखनी के माध्यम से शासन प्रशासन तक पहुंचाते थे एवं सर्व समाज को साथ लेकर चलते थे। उनके निधन से सभी को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
शोक सभा में आचार्य पंडित सुभाष दीक्षित, व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, जयपाल सिंह चौहान, बबलू सिसोदिया, पवन पंडित, मनोज पंडित, आचार्य पंडित शैलेंद्र कृष्ण दीक्षित, बृज बिहारी कौशिक, चेतन शर्मा, अरुण दीक्षित , आकाश दीक्षित , रिंकू शर्मा, दिलीप ठाकुर, अधिवक्ता धर्मेंद्र शर्मा, अशोक उपाध्याय, सोनू, रूप किशोर भारद्वाज, मोहित यादव, सनी भारद्वाज, प्रकाश कश्यप, गिरधारी गोयल , अभिषेक मेंबर ,विष्णु राजा , डॉ सीपी शर्मा, शिवम यादव , मयंक उपाध्याय, सजल पंडित, कन्हैया पचौरी आदि लोग उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें