भाजपा के मिशन को देहात क्षेत्र में घर घर जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया संतोष शर्मा ने
मान्यता प्राप्त शिक्षक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भाजपा देहात के पूर्व मंडल अध्यक्ष समाजसेवी एवं शिक्षक संतोष शर्मा को श्रद्धांजलि सभा में अनेक गणमान्य लोगों एवं प्रबुद्ध जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देकर उनको नमन किया । संतोष शर्मा वास्तव में बहुत ही नेक दिल इंसान थे। दूसरों की सहायता करना मदद करना अपना धर्म समझते थे । मृदुभाषी होने के साथ-साथ दूसरों के दुखों को अपना दुख समझ कर उसकी हर संभव मदद करते थे । पिछले 30 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ता रहे एवं भाजपा के मिशन को देहात क्षेत्र में घर घर जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया। मान्यता प्राप्त शिक्षकों की लड़ाई भी जनपद से लेकर प्रदेश स्तर तक लड़ी एवं न्याय दिलाने का कार्य किया।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी , ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, सिकंदराराऊ भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज बैश्य, पूर्व सभासद चेतन शर्मा, बृज बिहारी कौशिक , अशोक उपाध्याय , विपिन चंद्र लाल, गीता सिसोदिया पूर्व प्रधान , राजू सूफी, कृष्णकांत कौशिक , गौरव भारद्वाज, अरुण दीक्षित, रिंकू शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा , बृज मोहन गुप्ता आदि लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया।


एक टिप्पणी भेजें