अपर जिलाधिकारी और अलीगंज उपजिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने अलीगंज क्षेत्र में धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं

 अपर जिलाधिकारी और अलीगंज उपजिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने अलीगंज क्षेत्र में धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं

एटा जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी ने उप जिलाधिकारी अलीगंज मानवेन्द्र सिंह के साथ संयुक्त रूप से तहसील अलीगंज क्षेत्र में धान/मक्का क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। एडीएम ने ने निरीक्षण के दौरान पाया कि पी0सी0एफ0 क्रय केन्द्र पुराहार बुलाकीनगर बन्द था, अभिलेख मांगे जाने पर क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराये गये। केन्द्र पर मात्र 258 कु0 की खरीद की गयी है। क्रय केन्द्र प्रभारी को स्पष्टीकरण देने हेतु सख्त निर्देश दिए गए।  

एडीएम द्वारा पी0डी0एस0 क्रय केन्द्र अलीगंज के निरीक्षण के समय मौके पर विपणन निरीक्षक उपस्थित मिले। केन्द्र पर बाजरा/धान की 1100 मि0ट0 खरीद की जा चुकी है। एडीएम एवं एसडीएम ने स्वयं किसानों से दूरभाष पर सम्पर्क कर धान क्रय का सत्यापन किया। तदोपरान्त केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि किसानों के साथ बेहतर सामंजस्थ्य रखते हुए उनसे वार्ता करें तथा धान/मक्का खरीद करते हुए किसानों को समय से भुगतान करें। एडीएम ने कहा कि क्षेत्र में प्रत्येक केन्द्र पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2