पत्रकार एवं समाजसेवी विजयवर्ती पाठक के निधन से शोक लहर
मंगलवार को ब्राह्मण समाज की रीढ़, राष्ट्रीय विप्र एकता मंच भारत के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी, समाजसेवी एवं पत्रकार विजयवर्ती पाठक का बीमारी के कारण आकस्मिक निधन हो गया। निधन की खबर से नगर व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ब्राह्मण समाज एवं पत्रकार जगत के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। स्वर्गीय पाठक का अंतिम संस्कार बुधवार को सुबह 11:00 बजे सिकंदराराऊ के ईदगाह रोड स्थित श्मशान पर किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें