ठेकेदार की लापरवाही से पुलिस चौकी की दीवार गिरी
मलबा ऑटो पर गिरा, दबकर चार घायल
साप्ताहिक बंदी होने के कारण बचा बढा हादसा
अलीगंज- नगर की जर्जर पुलिस चौकी को तुडवा रहे ठेकेदार की लापरवाही से बढा हादसा होने से टल गया। मंगलवार की प्रातः लगभग 9 बजे चौकी की पूरी दीवार भर-भराकर सडक के बीचोंबीच जा गिरी। दीवार गिरने से वहां से गुजर रहा ऑटो चपेट में आ गया, परिणामस्वरूप ऑटो में सवार चार सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। दीवार की चपेट में समीप में बना पंचमुखी हनुमान मंदिर भी क्षतिग्रस्त एवं रात्रि में रोशनी के लिए लगाया गया जनरेटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। गांधी मूर्ति चौराहे के समीप बनी पुलिस चौकी का परिसर पूर्व में थाना हुआ करता था। वर्ष 1980 के दशक में बने इस थाने को नया भवन मिलने के बाद नगर की चौकी बना दिया गया था। चौकी काफी पुरानी अवस्था एवं जर्जर होने के कारण कारण प्रशासन द्वारा बीती 19 नवम्बर 2022 को इसे तुडवाने नीलामी करवाई थी। नीलामी में उक्त भवन को तोडने का ठेका किशनपाल को 4.95 लाख रूपए दिया गया था।
उक्त ठेकेदार द्वारा चौकी के भवन को तोडा जा रहा था, लेकिन तोडने के लिए सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं किए गए थे। भवन का मलबे में दबकर घायल होने वालों में वर्षीय शायना पुत्री बहार मियां, मुन्नी पत्नी शेर खां, रजिया पत्नी इदरीश, नवाब शेर पुत्र बाबू खां शामिल है। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय व्यापारियों द्वारा ठेकेदार से सुरक्षा को लेकर इंतजाम करने एवं रात में बिल्डिंग तोडने की भी अपील की थी, लेकिन ठेकेदार द्वारा अपनी मनमानी की। परिणामस्वरूप चौकी का भवन गिर गया। मलबा गिरने से डाक बंगला एवं सराय अगहत को जाने वाला मार्ग पूरी तरह से अवरूद्व हो गया, जो शाम सुचारू हो सका था। नगर पालिका परिषद की जेसीबी मशीन मलवा हटा रही थी।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार मीणा ने बताया कि ठेकेदार द्वारा कार्य करवाया जा रहा था। धमक के कारण आगे की दीवार गिर गई। अभी तक किसी के द्वारा प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है, जांच कराई जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें