सवारियों से भरा ऑटो खाई में गिरा, दर्जनभर घायल
अलीगंज- थाना क्षेत्र में कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर सवारियों को भरकर जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर गहरी खंदी में जा गिरा। जिसके कारण उसमें सवार दर्जनभर से अधिक सवारियां घायल हो गई। जिसमें दो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार करवाया गया है। ऑटो को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। अलीगंज से भरकर कायमगंज, फर्रूखाबाद, नवाबगंज आदि मार्गों पर टैम्पू, ऑटो चालक मनमानी करते हैं। चालक क्षमता से अधिक सवारियों को भरकर ले जाते है। इसके कारण पूर्व में दुर्घटनाएं हो चुकी है। सोमवार की लगभग 3 बजे नगला पडाव से लगभग दर्जनभर सवारियों को ले जा रहा टैम्पू हजारा नहर से थोडे आगे जाकर गहरी खाई में गिर गया। जिसके कारण सवार सभी सवारियां घायल हो गई। जिसमें से रामा देवी दीक्षित पत्नी ओमप्रकाश दीक्षित निवासी मउदरवाजा तिकोनी थाना बजरिया फर्रूखाबाद एवं शशिकला पत्नी मातादीन दीक्षित निवासी सरौतिया थाना अलीगंज गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार करवाया गया है। वहीं अधिकांश सवारियों के कम चोटें आने के कारण वह अपने गंतव्य स्थान पर चली गई है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।

एक टिप्पणी भेजें