टूटी पुलिया से लगातार हो रहे हैं सडक हादसे

 टूटी पुलिया से लगातार हो रहे हैं सडक हादसे

पुलिया से निकली सरियों से घायल हो रहे हैं राहगीर

अलीगंज- कायमगंज-अलीगंज मार्ग स्थित नगला पडाव पर बनाए गए रोडवेज बस स्टैण्ड के पानी निकासी के लिए बनाई गई पुलिया छह माह बाद ही टूट गई। मुख्य मार्ग पर टूटी पुलिया से गुजरने वाले राहगीरों इसका शिकार हो रहे है। अब तक आधा दर्जन से अधिक मोटर साइकिल चालक इसकी चपेट में आकर घायल हो चुके है। 

नवनिर्मित रोडवेज के बस स्टैण्ड को बने अभी एक साल भी नहीं हुआ है, लेकिन पानी निकासी के लिए कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर बनाई गई पुलिया पूरी तरह से टूट चुकी है। हालात यह है कि पुलिया में पडने वाली सरियां दो-दो फुट सडक के उपर आ चुकी है और पुलिया पूरी तरह से गडढो में बदल गई है। 

कई जनपदों को जोडने वाले इस मुख्य मार्ग पर टूटी पुलिया के कारण कई मोटर साइकिल सवार घायल हो चुके हैं। वहीं गडढा गहरा होने के कारण पूरे दिन जाम लगा रहता है। अलीगंज से फर्रूखाबाद की ओर जाने वाले लोगों को परेशानियों से जूझना पडता है। स्थानीय नागरिक सर्वेश कुमार, नीलू, संजय कुमार, सुदामा, अनिल कुमार आदि लोगों ने पुलिया निर्माण की मांग की है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2