अभियान चलाकर तीन स्थानों से हटाया गया कूडा
नगर पालिका का 75 घंटे का अभियान समाप्त
अलीगंज- प्रदेश सरकार के आदेश पर नगर पालिका परिषद अलीगंज के द्वारा विषेष सफाई अभियान चलाकर नगर के चिहिन्त तीन स्थानों पर कूडा-करकट को हटाया गया है। वहीं अधिशासी अधिकारी एवं पालिका कर्मचारियों द्वारा कई स्थानों पर पौधारोपण किया गया है। अधिशासी अधिकारी कैलाशनाथ मिश्रा ने बताया कि अलीगंज नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा नगर से कूडा एकत्रित कर जिस स्थानों पर डाला जा रहा है, वहां पर कूडे के ढेर न बने इसके लिए उनकी सफाई की गई है। उन्होंने बताया कि जहां पर भी पॉलीथिन के ढेर थे उनको भी समाप्त किया गया है। सफाई व्यवस्था के दौरान देखा गया कि कई लोगों के खाली प्लाट में सफाई कर्मचारियों द्वारा कूडा डाल दिया जाता है। उन्होंने कर्मचारियों को हिदायत दी है कि ऐसे स्थानों पर कूडा न डाले।
प्रदेश सरकार द्वारा 75 घंटे में सफाई अभियान मातादीन चौहान, मोहल्ला सुदर्शनदास, गमा देवी मंदिर एयिया स्थानों से कूडे को हटाया गया है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि घरेलू या व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कूडे को पालिका के कूडा वाहनों में डालें। पॉलीथिन का उपयोग करने से बचें। सफाई व्यवस्था के साथ-साथ पालिका द्वारा पौधों को रोपित किया गया है। ईओ ने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि इन पौधों का पोषण भी जरूरी है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें