बुखार से पीड़ित व्यक्ति की आगरा उपचार के लिए ले जाते समय मौत
नगर के मोहल्ला गौसगंज निवासी एक 54 वर्षीय व्यक्ति की बुखार के कारण मौत हो गई । जिससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के मुताबिक सुखबीर पुत्र महेंद्र सिंह उम्र 54 वर्ष निवासी मोहल्ला गौसगंज सिकंदराराऊ बुखार से पीड़ित था। स्थानीय स्तर पर उपचार से कोई लाभ न मिलने पर परिजन सुखबीर को उपचार हेतु आगरा ले जा रहे थे। तभी रास्ते में सुखबीर ने दम तोड़ दिया। परिजन उसे वापस घर ले आए, जैसे ही मृतक का शव घर पर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। गमगीन माहौल में परिजनों द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें