डा.विष्णु सक्सेना के साथ एमेजॉन (हाथरस) की धोखाधड़ी
ओन लाइन समान डिलीवरी करने वाली एमेजॉन कंपनी ने विश्व विख्यात कवि यश भारती डा.विष्णु सक्सेना के साथ धोखा कर दिया।
13 अक्टूबर को एक बजाज का गैस गीजर 403-3684637-0599537 इस ऑर्डर आई डी से बुक किया। जो खराब आ गया था। 22 अक्टूबर को फिर से 408-5206101-8681129 इस आई डी से बुक किया जो पुराना खराब गीजर रिटर्न करके नया गीजर देना था। 28 अक्टूबर को एमेजॉन से जो लड़का आया डा. विष्णु सक्सेना की अनुपस्थिति में वह क्लीनिक पर बैठे कंपाउंडर से बोला एक रिटर्न है वो दे दीजिए और OTP बताइए। कंपाउंडर ने समझा ये वापसी का OTP मांग रहा है, उसने डा.विष्णु सक्सेना के बेटे से फोन पर OTP पूछ कर बता दिया। उसने नए के लिए पूछा भी तो वो बोला कि मैं तो रिटर्न के लिए हूं डिलीवरी के लिए कोई और आयेगा। कंपाउंडर ने भोलेपन में पुराना गीजर वापस दे दिया। उसके बाद अभी तक जब नया गीजर नहीं आया तो कस्टमर केयर से बात करने पर वहां यह कह कर पल्ला झाड़ लिया। आपने OTP दे दिया तो हमारे यहां से डिलीवर हो गया। अब कुछ नहीं हो सकता।
यह तो एमेजॉन डिलीवर बॉय की सरासर धोखाधड़ी है कि झूठ बोल कर OTP लेकर समान ग्राहक को न दे। क्या एमेजॉन पर हाथरस केंद्र पर कार्यरत कर्मचारियों का डेटा नहीं है। अगर है तो जांच कर इस धोखाधड़ी का पता कर डा.विष्णु सक्सेना का सामान उनके पास सुरक्षित पहुंचाया जाए।


एक टिप्पणी भेजें