बरेली से खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार को अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक ने रौंदा, 3 श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर मौत व एक गंभीर घायल
बरेली से खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे ब्रेंजा कार सवार श्रद्धालुओं को मथुरा बरेली राजमार्ग स्थिति गाँव जाऊ इनायतपुर नहर पुल के मोड पर अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक ने रौंद डाला। आमने सामने की भिंडत में तीन श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा एक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया।
हसायन कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के मथुरा बरेली राजमार्ग स्थिति गांव जाऊ इनायतपुर नहर पुल पर स्थापित पुलिस पिकेट की कोठरी के निकट मोड पर ब्रेंजा कार व ट्रक की आमने सामने की भीषण भिंडत हो गई। भिंडत के दौरान कार में सवार बरेली व इज्जतनगर के तीन युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि एक घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरेली निवासी आशीष पुत्र शंकरलाल निवासी खेलम अलीगंज बरेली गुरुवार को राजस्थान स्थित खाटू श्याम के दर्शन के लिए अपनी ब्रेंजा कार संख्या यूपी25 डीएल 6921 से जा रहे थे तभी हाथरस की ओर से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 85 एटी 5574 ट्रक से जाऊ इनायतपुर नहर पुल के मोड पर आमने सामने की भीषण भिंडत हो गई। भीषण भिंडत के दौरान ब्रेंजा कार सवार आशीष कुमार के साथ अभिषेक सक्सेना पुत्र गोपाल सक्सेना निवासी सीबी गंज थाना सीबी गंज जनपद बरेली, जय प्रताप पुत्र महावीर निवासी रिंदुबाला नगर इज्जतनगर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि मनोज कुमार गंभीर रूप घायल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही सलेमपुर पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर कार में सवार घायल मनोज कुमार को उपचार के लिए सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एम्बुलेंस 108 से भेजकर उपचार कराया। जबकि आशीष कुमार , अभिषेक कुमार सक्सेना,जय प्रताप के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। पोस्टमार्टम गृह पर जिले के आला प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए।


एक टिप्पणी भेजें