संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सिकन्दराराऊ :स्थानीय मोहल्ला नगला लाला में शनिवार की दोपहर एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना  के मूल में मकान का बैनामा धोखाधड़ी से करा लेना बताया जा रहा है।

   जानकारी के अनुसार मोहल्ला नगला लाला निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ मामा पुत्र कप्तान सिंह ने शनिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त खा लिया। विषाक्त खाने के पश्चात हुई पीड़ा से वह चिल्लाने लगा। पड़ौसियों ने देखा तो वह तड़प रहा था। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल अशोक कुमार सिंह मोके पर पहुंच गए तथा देवेंद्र सिंह को सीएचसी पहुंचाया।जंहा पहुंचते पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह का कहना है कि पीआरबी की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर गई थी। मृत व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी किसी परिजन द्वारा कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2