राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पुलिसकर्मियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए किया प्रेरित

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पुलिसकर्मियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए किया प्रेरित

सिकंदराराऊकोतवाली एवं क्षेत्राधिकारी तथा उप जिलाधिकारी वह तहसील कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयन्ती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 118वीं जयन्ती के शुभ अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया गया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के सम्मान में उन्हें सलामी दी गई । इस अवसर पर  सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता, सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई गयी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र तथा उनके द्वारा बताये गये सत्य व अहिंसा के आदर्शो को जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया गया । इसी क्रम में बताया गया कि भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन को नई दिशा और नई गति देने में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का अप्रतिम योगदान है । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जन्म दिवस 2 अक्टूबर हमारे देश के उन सहस्त्रों ज्ञात व अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं क्रान्तिकारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का बेहतर अवसर है, जिन्होने स्वतंत्रता संग्राम की बलिबेदी पर अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया । यह दिन हम सबको राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शो, सिद्धान्तों व उनके व्यक्तित्व को आत्मसात करने के साथ ही उनके पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्रसेवा करने का सुअवसर प्रदान करता है । तत्पश्चात शासन द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत अभियान व प्रदूषण मुक्त वातावरण के क्रम में उपस्थित सभी कर्मचारीगणों को निर्देशित किया कि कार्यालय व आवासीय परिसरों को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाए । सभी लोग प्लास्टिक बैग, पालीथीन के स्थान पर कपडे के बैग का प्रयोग करें ।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2