वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत किया गोष्ठी का आयोजन
सिकंदराराऊ हाथरस वन प्रभाग की रेंज सिकंदराराऊ में ब्लॉक हसायन के दादा श्री मेघ सिंह बघेल इंटर कॉलेज सूसामई नगला रति में वन्यप्राणी सप्ताह की गोष्ठी की गई । जिसमें उपस्थित छात्र एवं छात्राएं, अध्यापक मय वन विभाग स्टाफ मौजूद रहे। बीट प्रभारी श्रीचंद्र ने बताया वन्य प्राणी सप्ताह प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक मनाया जाता है। वन्य प्राणियों की पर्यावरण में महत्त्वपूर्ण सहभागिता है। वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए जागृत जनमानस को करना सरकार का उद्देश्य है। वन्य प्राणियों की संख्या विलुप्त होने से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। हम जिन वन्यजीवों को पालते नहीं उन जीवों को वन्य प्राणी कहते हैं । वह जल में भी रहते हैं और वनों में भी रहते हैं। कुछ उड़ने वाले भी पक्षी होते हैं । पक्षी जो हमारे वातावरण को शुद्ध करने के लिए सहयोग देते हैं । अगर वन नहीं होंगे तो हमारे वनों के जीव कहां रहेंगे। वन्यजीवों और वनों की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। इनकी सुरक्षा करना मानव धर्म है। प्राकृतिक संपदा एवं प्रथ्वी पर हर प्राणी को जीने का अधिकार है। इस उद्देश्य से 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक प्रतिवर्ष हम वन्य प्राणी सप्ताह मनाते हैं।
एक टिप्पणी भेजें