बाइक की टक्कर से 4 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बॉबी पुत्र अतर सिंह निवासी मोहल्ला गौसगंज सिकंदराराऊ ने रिपोर्ट लिखाई है कि रविवार की शाम को उसका 4 वर्षीय पुत्र कृष्णा घर के दरवाजे पर खेल रहा था। उसकी पत्नी दरवाजे पर बैठे बच्चे को देख रही थी। तभी रेलवे स्टेशन की तरफ से प्रशांत पुत्र दुष्यंत निवासी मोहल्ला मटकोटा तेजी के साथ मोटरसाइकिल लेकर आया और उसके बेटे कृष्णा को टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु नगर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया ,जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में बालक ने दम तोड़ दिया। परिजन उसका शव लेकर वापस घर लौट आए । जिससे उसके घर में हाहाकार मच गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



एक टिप्पणी भेजें