रामनवमी के पावन अवसर पर कस्बा अलीगंज में निकाली गई शोभायात्रा  विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने प्रभु श्री राम की आरती उतार कर किया पूजन  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई 

 


रामनवमी के पावन अवसर पर कस्बा अलीगंज में निकाली गई शोभायात्रा  विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने प्रभु श्री राम की आरती उतार कर किया पूजन  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई शोभायात्रा* *नगर के सभी संभ्रान्त नागरिक शोभायात्रा के दौरान रहे मौजूद* *शोभायात्रा में हजारों की संख्या में शामिल हुए रामभक्त* एटा जनपद के अलीगंज नगर में धूमधाम से निकाली गई प्रभुश्री राम की भव्य शोभायात्रा। श्री राम जी की शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए।जय श्री राम के उद्घोष के साथ रामभक्तों ने निकाली शोभायात्रा ।रामनवमी के पावन अवसर पर प्रभु श्री राम की शोभा यात्रा का शुभारंभ अलीगंज कस्बा स्थित श्रीराम शाला स्कूल पर विधायक सतपाल सिंह राठौर,पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता ,पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता व सुजीत गुप्ता बॉबी ने संयुक्त रुप से प्रभु श्री राम की आरती उतार कर पूजा अर्चना भी की। तत्पश्चात श्रीराम शाला स्कूल से शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ।शोभायात्रा अलीगंज के गांधी मूर्ति चौराहा से मेन बाजार से होती हुई मोहल्ला चतुर्भुज से मातादीन चौराहा होते हुए श्री राम शाला स्कूल पर संपन्न हुई।शोभायात्रा में अनेकों मनमोहक झांकियां भी निकाली गईं। जिसमें राधा कृष्ण और प्रभु श्री राम की झांकी आकर्षक का केंद्र रही। शोभा यात्रा का जगह जगह कस्बे के रामभक्तों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया । जय श्रीराम के नारे लगाते हुए प्रभु श्री राम के भक्तों ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, चेयरमैन ब्रजेश कुमार, विनोद आर्य, सूर्यकांत गुप्ता, आमोद आर्य, सुजीत गुप्ता बॉबी, मुन्ना बाबू गुप्ता सहित सैकड़ों श्री राम भक्तों ने शोभायात्रा में भाग लिया।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2