कासगंज फर्जी हाँस्पिटल और क्लीनिको पर छापामार कार्रवाई जारी जिलाधिकारी के निर्देशानुसार फ़र्ज़ी अस्पतालो पर की जा रही कार्यवाही 

   कासगंज फर्जी हाँस्पिटल और क्लीनिको पर छापामार कार्रवाई जारी जिलाधिकारी के निर्देशानुसार फ़र्ज़ी अस्पतालो पर की जा रही कार्यवाही छा


पामार कार्रवाई से अवैध हाँस्पिटल संचालको में हडकंप कासगंज।जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार पर जिले में चल रहे अवैध हाँस्पिटल/पैथोलौजी सेन्टरो पर छापामार कार्यवाही की गयी। कार्रवाई के दौरान आज सोमवार को अवैध रूप से संचालित एक हाँस्पिटल और क्लीनिक केंद्र को सीज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।इस कार्रवाई से अवैध हाँस्पिटल संचालको में हडकंप मचा हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिक डॉ. अनिल कुमार व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी डॉ. अविनेंद्र कुमार और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अशोकनगर अधीक्षक डॉ. आकाश कुमार की टीम ने आज सोमवार को फर्जी हाँस्पिटल और प्रसव केंद्र संचालको के खिलाफ छापामार कार्रवाई की। सबसे पहले टीम ने धनवंती क्लीनिक गढी रोड ढोलना अवैध रूप से प्रसव कराने की सूचना पर छापा मारा। मौके से टीम ने सारे इंस्टूमेंटो को बरामद कर सीज कर दिए गए, वहीं दूसरी ओर कृतिका हॉस्पिटल नदरई गेट कासगंज को भी सील किया गया।यह हाँस्पिटल भी बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था।उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई जिले में लगातार जारी रहेगी। वाइट-अविनेंद्र कुमार नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2