अलीगंज।* आगामी त्योहार ईद उल अजहा के मध्यनजर सभ्रांत नागरिकों के साथ थाना अलीगंज में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सभ्रांत नागरिकों से अपील की गई थी ईद उल अजहा का त्यौहार को शांतिपूर्वक व भाईचारे के साथ मनाएं।कोतवाली अलीगंज परिसर में ईद उल अजहा त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उप जिला अधिकारी अलीगंज प्रतीक त्रिपाठी ने सभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर कहा कि सभी मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोग ईद का त्योहार शांति पूर्वक व भाईचारे के साथ मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह में ना आए अगर कोई अफवाहें फैलता है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें जिससे समय रहते अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा सके। सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उक्त बैठक में उप जिलाधिकारी अलीगंज प्रतीक त्रिपाठी के अलावा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक रतन शाक्य, कोतवाली प्रभारी अमित कुमार, इंस्पेक्टर अनुज कुमार, कस्बा इंचार्ज शिव कुमार सहित अन्य संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।
@samachar24news


एक टिप्पणी भेजें