मैक्स की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी व बेटा घायल

एटा।* बागवाला थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात मैक्सपिकअप गाड़ी ने बाइक सवार दंपत्ति समेत तीन को रौंद दिया, दुर्घटना में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, बेटा को मामूली चोट आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया है। 

घटनाक्रम के अनुसार जनपद अलीगढ़ के गंगीरी थानान्तर्गत नगला हिमाचल निवासी 42 वर्षीय कमलेश सिंह पुत्र परमेश्वर सिंह अपनी पत्नी 40 वर्षीय सीतलादेवी और बेटा जगदीश के साथ मोटरसाईकिल पर सवार होकर रविवार की देर रात जैथरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम नगला रंजीत ससुराल जा रहा था। यहां एक बच्चे का नामकरण था। जैसे ही मोटरसाईकिल बागवाला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अलीगंज रोड़ स्थित गांव कीलरमऊ के पास पहुंची कि तभी सामने से आ रही मैक्सपिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सीतलादेवी गंभीर रूप से घायल हो गई, बेटा जगदीश को मामूली चोट आई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर मुख्यालय भेज दिया। सीतलादेवी का उपचार कासगंज के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।



@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2