एटा।* थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा जनपदीय इन्टेलीजेन्स विंग द्वारा दम्पत्ति के साथ हुई लूट की घटना का अऩावरण करते हुए घटना में प्रकाश में आए शातिर अभियुक्त को लूटे गये 7350 रुपये तथा अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।थाना जैथऱा के ग्राम केशरपुर निवासी शीलेन्द्र सिंह पुत्र जागेश्वर सिंह द्वारा थाना कोतवाली देहात पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि वादी 30 अप्रैल को एटा से अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउण्ड कराकर अपने घर वापस जा रहा था तभी ग्राम पवास के करीव पहुंचा ही था कि पीछे से सफेद अपाचे सवार अज्ञात दो व्यक्ति वादी की पत्नी के जंजीर व मंगलसूत्र छीन कर भाग गये। थाना कोतवाली देहात तथा इंटेलीजेन्स विंग की संयुक्त कार्यवाही में के दौरान उक्त प्रकरण में फरार चल रहे शातिर अभियुक्त जसवीर उर्फ नैना उर्फ विकास यादव पुत्र राजवीर सिह निवासी भुर्रका थाना सिकन्द्राराऊ, जिला हाथरस हाल निवासी नगला गडरिया थाना सकरौली एटा को 7350 रुपये तथा एक तमंचा व 2 कारतूस सहित प्रभारी निरीक्षक निर्दोष सिह सेंगर, उपनिरीक्षक श्रवण कुमार, उपनिरीक्षक पंकज मणि, उपनिरीक्षक अंकुश राघव प्रभारी इंटेलिजेंस विंग, उपनिरीक्षक नितिन चौधरी प्रभारी सर्विलांस सेल, आरक्षी प्रदीप कुमार, आरक्षी मनी कुमार, आरक्षी भूपेंद्र सिंह सर्विलांस सेल, आरक्षी दीपक त्रिवेदी, आरक्षी विनय कुमार, आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार, आरक्षी रामू यादव द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें