स्कूल महानिदेक के निर्देशन में गठित टीम ने अलीगंज बीआरसी का किया सघन निरीक्षण! समस्त अभिलेख सहित व खामियों पर दिए सख्त निर्देश!

 स्कूल महानिदेक के निर्देशन में गठित टीम ने अलीगंज बीआरसी का किया सघन निरीक्षण!

समस्त अभिलेख सहित व खामियों पर दिए सख्त निर्देश!

अलीगंज/एटा। स्कूल महानिदेशक लखनऊ ने बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यक्रम मध्यान भोजन की गुणवत्ता व शासन स्तर से बच्चो को मिलने बाली सुविधाओं सहित अन्य जानकारियों को पारदर्शी तरीके से जाँच पड़ताल हेतु जनपद सहित तहसील स्तर में टीम गठित की गयी।टीम बीआरसी सहित विद्यालय की स्थति से जानकारी प्रेषित करेंगे। इसी को लेकर सोमवार को स्कूल महानिदेशक लखनऊ विजय किरण आनन्द के निर्देशन में अलीगंज ब्लाक संसाधन केंद्र का गठित टीम ने सघन निरीक्षण किया साथ ही ब्लाक के अंतर्गत आने बाले दो परिषदीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया बीआरसी पर लगभग 5 घण्टे तक टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट जनपद मैनपुरी से आये वरिष्ठ डायट प्रवक्ता जीत पाल सिंह व डायट प्रवक्ता वीरेंद्र  सिंह ने  खण्ड शिक्षाधिकारी कार्यालय अलीगंज बीआरसी पर सुवह लगभग 9.20 पर पहुँच गये टीम के पहुँचने के बाद उन्होंने बीआरसी स्थति उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट अलीगंज व उच्च प्राथमिक विद्यालय राजा का रामपुर कम्पोजिट का गहनता से निरीक्षण किया विद्यालय अवलोकन में उन्होंने विद्यालय की स्थति साफ सफाई शिक्षा की गुणवत्ता अध्यापको छात्र छात्राओं की उपस्थति सहित शिक्षण डायरी सहित अन्य अभिलेख देखें वही विद्यालय में अध्ययन रत छात्र छात्राओं से पढ़ाई की गुणवत्ता परखी। वही विद्यालय में फल वितरण व भोजन की गुणवत्ता देखी। वही मिशन प्रेरणा के तहत कार्यक्रम की जानकारी ली ततपश्चात टीम ने अलीगंज खण्ड शिक्षाधिकारी कार्यालय बीआरसी का सघन निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान समस्त दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया समस्त प्रकार के अवकाश कोन किस पोर्टल पर लंबित है कायाकल्प  के बारे में कितने विद्यालय में कार्य हुआ जर्जर भवन एमडीएम की गुणवत्ता  खण्ड शिक्षाधिकारी के द्वारा की गयी कार्यवाही व अवकाश की सूचना ली गयी जहाँ पर छात्र संख्या कम है उन विद्यालयों को चिन्हित किया गया  जहाँ पर एमडीएम की गुणवत्ता खराव है उन विद्यालयों की सूची दी गयी। उन विद्यालयों को भी नोट कराया गया जहाँ शिक्षक विहीन है जहाँ पर अन्य का सम्बद्ध कर विद्यालय का संचालन करवाया जा रहा है बीआरसी के समस्त दस्तावेज डीबीटी के माध्यम से कितने बच्चे लाभान्वित हो चुके कितने शेष रह गए आधार क्यों नही बने कार्य क्यों नही हो रहा है। वही अध्यपको का बेतन एरियर व अन्य कार्य कितने अध्यापको का रुका है। आदि आदि के बारे में जानकारी ली।कार्यलय पर एक ही मशीन आधार कार्ड बनबाने की मशीन है। जो एक अन्य मशीन है वह खराब पड़ी है। वही टीम ने लगभग 5 घण्टे में निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सही व खामियों की रिपोर्ट परियोजना कार्यालय महानिदेशक को प्रेषित की जायेगी। वरहाल टीम द्वारा सघन निरीक्षण में लोगों की धड़कनें तेज हो रही थी।

निरीक्षण के दौरान बन्द पाया गया कस्तूरवा विद्यालय----

अलीगंज। महानिदेशक के निर्देशन में मैनपुरी से आये डायट टीम ने अलीगंज स्थति कस्तूरवा गांधी विद्यालय जाजलपुर का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान विद्यालय बन्द पाया गया। बताया गया होली के पर्व को लेकर कस्तूरवा विद्यालय का 6 मार्च से अबकाश है इसके चलते विद्यालय बन्द था।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2