प्रमोद मिश्रा अध्यक्ष, सचिव अनिल अवस्थी निर्वाचित
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत
अलीगंज- कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बार एसोसियेशन का चुनाव सम्पन्न हो गया। प्रमोद कुमार मिश्रा अध्यक्ष तथा अनिल कुमार अवस्थी का सचिव पद पर निर्वाचन हुआ। 73 मतदाताओं में से 71 मतदाताओं ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। बार एसोसियेशन के अध्यक्ष तथा सचिव पद पर बार सभागार में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन बलवीर सिंह राठौर, चुनाव अधिकारी रामेन्द्र पाल पाण्डेय तथा सदस्य केशव सिन्हा, अमरनाथ गुप्ता, जगदीश चन्द्र वर्मा की उपस्थिति में सुबह 11 बजे मतदान प्रारंभ हुआ, जो 2 बजे तक चला। 73 मतदाताओं में से 71 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रमोद कुमार मिश्रा ने 49 मत प्राप्त किए। वहीं उनके प्रतिद्वंदी महेन्द्र सिंह शाक्य को 22 मत प्राप्त हुए। वहीं सचिव पद के प्रत्याशी अनिल कुमार अवस्थी को 37 तथा उनके प्रतिद्वंदी वेदप्रकाश यादव को 34 मत मिले। इस तरह से चुनाव अधिकारी द्वारा प्रमोद कुमार मिश्रा को अध्यक्ष तथा सचिव पद पर अनिल कुमार अवस्थी को विजयी घोषित किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा एवं सचिव अनिल कुमार अवस्थी ने कहा कि सभी साथियों ने जो मुझ पर भरोसा जताया है उस पर पूरी तरह से मैं खरा उतरूंगा।
वहीं अन्य पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शेष कुमार तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रवेन्द्र कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष महेन्द्र पाल कश्यप, पुस्तकालय अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव, सह सचिव शैलेन्द्र सिंह चौहान तथा वरिष्ठ सदस्य पद पर संतोष सिंह यादव, बृजेश कुमार शाक्य, अशोक कुमार शाक्य, रामतीर्थ दीक्षित, विनोद कुमार सक्सेना, प्रमोद कुमार सक्सेना तथा कनिष्ठ सदस्य पद पर राकेश दीक्षित, राधेश्याम संत, राघवेन्द्र कुमार, सुधीर प्रताप सिंह शाक्य, विनय कुमार सिंह, आनंद कुमार शाक्य का एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण सभी का निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है।
बिना बार काउंसिल के दिशा-निर्देश के चुनाव प्रक्रिया अवैध
अलीगंज- जहां बार एसोसियेशन का मतदान हो रहा था वहीं दूसरी तरफ चुनाव का विरोध कर रहे अधिवक्ता बार रूम के सामने धरने पर बैठे रहे। धरने पर बैठे अधिवक्ताओं का कहना था कि चुनाव असंवैधानिक है। बिना बार काउंसिल के दिशा-निर्देश पर चुनाव कराया जा रहा है, जो कि अवैध है।
बार एसोसियेशन सभागार के बाहर जहां एक तरफ मतदान चल रहा था वहीं पीछे बैठकर अधिवक्ता धरना दे रहे थे। इस सम्बन्ध में बार एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष अम्बरीष सिंह राठौर ने बताया कि जो चुनाव प्रक्रिया बिना प्रेक्षक की मौजूदगी में हुई है तथा बार काउंसिल के दिशा-निर्देश के बिना चुनाव सम्पन्न कराया गया है, जो पूर्णतः अवैध है। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश को इस सम्बन्ध में लिखित रूप से भेजा जा चुका है तथा जिन लोगों के द्वारा चुनाव सम्पन्न कराया जा रहा है, उनके खिलाफ भी कार्यवाही के लिए बार काउंसिल को लिखकर दिया गया है। धरने पर बैठे पूर्व अध्यक्ष अमरीष सिंह राठौर, पूर्व एल्डर्स कमेटी के सदस्य प्रताप सिंह राठौर, किशनवीर सिंह तोमर, अरविन्द वर्मा, अरविन्द दुबे, नरेन्द्र सोलंकी, चन्द्रपाल यादव, महेन्द्र सिंह, प्रशांत सक्सेना मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें