एसडीएम ने ग्राम चौपाल लगाकर सुनीं गांव गिरधरपुर में लोगों की फरियाद

 एसडीएम ने ग्राम चौपाल लगाकर सुनीं गांव गिरधरपुर में लोगों की फरियाद

सिकंदराराऊ 


 तहसील क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में गुरुवार को ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता एसडीएम बेद सिंह चौहान ने की। वहीं कार्यक्रम में अनेक विभागों के अधिकारियों द्वारा भाग लेकर फरियादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। चौपाल कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने राशन डीलर पर कम राशन देने तथा प्रधान पर गांव में विकास कार्य नहीं कराने का आरोप भी लगाया।

ग्राम चौपाल कार्यक्रम में मौजूद महिला व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एसडीएम वेद सिंह चौहान ने कहा कि आज सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए उनके गांव—गांव घर—घर जाकर ग्राम चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से समाधान कर रही है। वहीं इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन डीलर द्वारा उनको साढे 4 किलो राशन दिया जा रहा है। जिसको लेकर एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर 6 शिकायतें ग्रामीणों द्वारा दर्ज कराई गई। जिनका 3 दिन के अंदर समाधान करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को एसडीएम ने निर्देश दिए।

इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉ विकास, एसडीओ आफताब आलम, हसायन वीडीओ सुरेन्द्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक डॉली शर्मा, हंसराज सिंह आदि थे।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2