शिक्षक नेता एवं प्रवक्ता संतोष शर्मा के आकस्मिक निधन पर शिक्षकों में शोक की लहर

 शिक्षक नेता एवं प्रवक्ता संतोष शर्मा के आकस्मिक निधन पर शिक्षकों में शोक की लहर

सिकंदराराऊ

 वित्तविहीन शिक्षक महासभा की मोहल्ला ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित एक बैठक शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में संपन्न हुई।  जिसमें श्री खूबीराम स्मारक इंटर कॉलेज टीकरी कलां के प्रवक्ता संतोष शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट की गई तथा 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं आहत परिवार को धैर्य प्रदान करने हेतु ईश्वर से कामना की गई। 

वक्ताओं ने कहा कि संतोष शर्मा एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ शिक्षक एवं छात्रों की समस्याओं के प्रति जागरूक रहने वाले व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से शिक्षा जगत को भारी क्षति हुई है। 

इस अवसर पर विभिन्न प्रधानाचार्य महासभा के प्रांतीय संगठन मंत्री नरेश चतुर्वेदी , संजीव गौतम , शरद शर्मा, कयुम अख्तर, आदित्य बघेल , नीरज धनगर, रामकिशोर यादव , सुरेंद्र यादव, रवि शर्मा, मुकेश कुमार , राजू सूफी, पवनेश  प्रताप सिंह, राजकुमार जादौन , विशाल पचौरी, किशन उपाध्याय , सौरव पुंडीर ,पंकज पंडा, सत्येंद्र पाल, सुशील कुमार, मोहर सिंह, योगेश उपाध्याय  आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2