पारिवारिक के विवाद में ससुराल में पति ने खाया विषाक्त, मौत पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

 पारिवारिक के विवाद में ससुराल में पति ने खाया विषाक्त, मौत

पुलिस ने शव को लिया कब्जे में


अलीगंज- थाना क्षेत्र के ग्राम ढिवैया अख्त्यारपुर में पारिवारिक विवाद में 46 वर्षीय अधेड ने ससुराल में विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबियत बिगडने पर पत्नी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अलीगंज लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।

क्षेत्र के ग्राम ढिवैया अख्त्यारपुर निवासी रामसनेही ने अपनी पुत्री रेखा का विवाह 2001 में हरिओम पुत्र उमाशंकर निवासी मोहल्ला जवाहरपुर थाना सिविल लाइंस जनपद बदायूं से किया था। हरिओम की पत्नी ने बताया कि शादी के बाद परिवार में भूमि बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया। जिसके कारण वह लगभग सात-माह छह माह से अपने मायके ग्राम ढिवैया अख्त्यारपुर आ गई थी। 

अभी तीन दिन पहले हरिओम अपनी पत्नी को बुलाने गांव आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया था। रेखा ने बताया कि हरिओम शराब का आदी था। सोमवार की रात लगभग ढाई बजे हरिओम ने विषाक्त खा लिया, जिसके कारण उनको उल्टियां होने लगी। वह लोगों की मदद से हरिओम को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाए, लेकिन चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार मीणा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी तक कोई भी तहरीर नहीं मिली है, अगर तहरीर दी जाती है तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2