चकबंदी की समस्या को लेकर बुधवार को हाथरस में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में धरना प्रदर्शन करेंगे गांव बसई बावास के किसान

 चकबंदी की समस्या को लेकर बुधवार को हाथरस में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में धरना प्रदर्शन करेंगे गांव बसई बावास के किसान


सिकंदराराऊ

 ग्राम पंचायत बसई बावास में चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता बरते जाने से आक्रोशित किसान बुधवार को हाथरस  आ रहे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के कार्यक्रम के दौरान धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन देंगे। मंगलवार को सीओ चकबंदी द्वारा गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की गई। इस अवसर पर सैकड़ों किसानों द्वारा आपत्ति यहां दर्ज कराई गई । 

ग्राम प्रधान हेमलता एवं भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजय कुमार जाटव ने इस अवसर पर सीओ चकबंदी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व सहायक चकबंदी अधिकारी द्वारा चकबंदी प्रक्रिया गलत तरीके से की गई है। गांव के किसानों की जगह की मालियत सही नहीं लगाई गई। चक निर्माण कार्य कमेटी की अध्यक्ष ग्राम प्रधान हेमलता के हस्ताक्षर के बिना ही कार्यवाही पुस्तिका फर्जी तरीके से तैयार कर ली गई है। 1 नवंबर तक की जांच रिपोर्ट में बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी हाथरस के द्वारा लिखित आदेश जारी किया गया है कि 350 किसानों की आपत्ति प्राप्त हुई है। ग्राम पंचायत में लगभग 600 किसानों की आपत्ति चकबंदी विभाग को प्राप्त करा दी है। सभी किसान चाहते हैं कि पूर्व में की गई चकबंदी प्रक्रिया को निरस्त करके पुनः चकबंदी प्रक्रिया अमल में लाई जाए । मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में किसानों ने कहा है कि यदि चकबंदी प्रक्रिया तत्काल निरस्त नहीं की गई तो 2 नवंबर को हाथरस आ रहे मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के कार्यक्रम में समस्त किसान धरना प्रदर्शन करेंगे और इस अवसर पर उन्हें ज्ञापन दिया जाएगा। 

मांग करने वालों में हरिशंकर, होडल सिंह, पूरन सिंह, कैलाश सिंह, राजकुमार ,दामोदर, संतोष ,मेघ सिंह, नरेश कुमार, अजब सिंह ,अंगूरी देवी, विजेंद्र सिंह ,दिनेश कुमार, महिपाल, गीतम सिंह, श्याम बाबू, रविंद्र पाल सिंह, रामबाबू , भीमा देवी, संतोष कुमार , रूपकिशोर , विजेंद्र पाल सिंह, भरत सिंह, मलखान सिंह, गीतम सिंह, हर प्यारी, संजय कुमार , लेखराज, गुड्डी, डोरी लाल, बनवारी लाल, ओमवती, डाल चंद्र ,ओमप्रकाश, प्रेमपाल सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेश आदि किसान शामिल हैं।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2