जलभराव की समस्या के निस्तारण एवं वोटर लिस्ट में गड़बड़ी दूर करने के लिए सांसद ने डीएम को दिए निर्देश, एटा रोड स्थित श्मशान गृह का सुंदरीकरण सांसद निधि से कराने की घोषणा

 जलभराव की समस्या के निस्तारण एवं वोटर लिस्ट में गड़बड़ी दूर करने के लिए सांसद ने डीएम को दिए निर्देश, एटा रोड स्थित श्मशान गृह का सुंदरीकरण सांसद निधि से कराने की घोषणा

सिकंदराराऊ

 मंगलवार को सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने नगर पालिका टाउन हॉल में जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर मोहल्ला बारहसैनी एवं रोशनगंज तथा अनल कॉलोनी में जलभराव, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी तथा एटा रोड स्थित शमशान ग्रह की समस्याएं लोगों द्वारा सांसद के समक्ष रखी गईं। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर इस दौरान भाजपाइयों की उप जिलाधिकारी से नोकझोंक हो गई। सांसद ने उनको समझा-बुझाकर शांत किया। सांसद द्वारा एटा रोड स्थित श्मशान गृह का सुंदरीकरण सांसद निधि से कराए जाने की घोषणा की गई। 

टाउन हॉल में जब सांसद जन समस्याएं सुन रहे थे, इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शिकायत की गई कि वोटर लिस्ट में वोट काट तो दिए गए हैं लेकिन नए वोट नहीं बनाए गए हैं ।बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। उप जिला अधिकारी वेद सिंह चौहान ने बताया कि यह कार्य आगरा की एक फर्म के द्वारा कराया गया है इसमें जो आपत्तियां आएंगी। उनका बीएलओ द्वारा निस्तारण किया जाएगा। इस बात को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह चौहान एवं नगर अध्यक्ष नीरज वैश्य की उप जिलाधिकारी से तीखी नोकझोंक हो गई । जिसे सांसद ने  हस्तक्षेप करके शांत कराया ।

सांसद ने जिलाधिकारी से मोबाइल पर बात करके जलभराव की समस्या का स्थाई निस्तारण कराने एवं वोटर लिस्ट में गड़बड़ी दूर करने के निर्देश दिए । 

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि गिरीश मोहन गुप्ता, तेजवीर सिंह सिसोदिया , बृजेश सिंह चौहान, नीरज वैश्य, अभिषेक  वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी, मुकुल गुप्ता, पंकज गुप्ता, वीरेंद्र शर्मा , देवदत्त वर्मा, कमलेश शर्मा, रामदास वाल्मिक, भानु प्रकाश शर्मा, अमन गुप्ता, राज वार्ष्णेय, पिंटू वार्ष्णेय नेताजी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2