जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय एवं व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय का  जोरदार स्वागत

 जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय एवं व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय का  जोरदार स्वागत

सिकंदराराऊ 

जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय एवं व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय का नगर के शालिग्राम मार्केट में नंदलाल वार्ष्णेय एवं मोहम्मद अशरफ अली बीज वाले तथा मुन्नालाल दीक्षित के प्रतिष्ठान पर फूल माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके जोरदार अभिनंदन किया गया। 

जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से महिलाएं एवं व्यापारी  सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। विकास कार्य तेजी के साथ हुए हैं। अपराध और अपराधियों पर लगाम कसी गई है। यही कारण है कि भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। आगामी निकाय चुनाव में भी भाजपा पूरे प्रदेश में परचम भर आएगी। व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि व्यापारी सदैव से भाजपा के साथ रहा है और व्यापारियों का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास के द्वार खोल दिए हैं।  व्यापारी खुले मन से निवेश कर रहे हैं। 

इस अवसर पर मोहम्मद अशरफ, एजाज मेंबर, निर्मल दास , दीपेश वाल्मीकि , मनीष वार्ष्णेय , चेतन वार्ष्णेय , नंदलाल वार्ष्णेय , शारिका वार्ष्णेय, प्रमोद वार्ष्णेय, धीरज वार्ष्णेय, पवन वार्ष्णेय , मुन्नालाल दीक्षित , चेतन पंडित,  बॉबी डॉन, चंचल गुप्ता, अन्नू सैनी , अमन गुप्ता , राज वार्ष्णेय, श्याम मूर्ति वार्ष्णेय, रानू पंडित, अनिल कुमार चड्डा, किशोर कुमार पंडा जी, परमात्मा सरण त्रिवेदी,  मनोज यादव, दीपेश भाई ,अंकित वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय  आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2